Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर PM Modi, Amit Shah और JP Nadda ने किया नमन

September 25, 2023

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर PM Modi, Amit Shah और JP Nadda ने किया नमन

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को देशवासियों के लिए प्रेरणास्नेत बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘मां भारती की सेवा में जीवनर्पयत समर्पति रहे अंत्योदय के प्रणोता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्नेत बना रहेगा। उनकी जन्म-जयंती पर उन्हें मेरा सादर नमन।‘

 अमित शाह ने उनके एकात्म मानववाद दर्शन के सिद्धांत को याद कर उन्हें नमन करते हुए एक्स पर लिखा, ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा व समर्पण का विराट प्रतीक है। जब भी मानवता के कल्याण की बात होगी, पंडित जी के एकात्म मानववाद दर्शन का सिद्धांत सम्पूर्ण मानवजाति को सदैव ध्रुव तारे की तरह मार्गदर्शति करेगा। उनका मानना था कि भोजन से लेकर विचारों तक की आत्मनिर्भरता ही राष्ट्र को विश्व में उसका स्थान दिला सकती है। आज यही संकल्प आत्मनिर्भर भारत की मूल अवधारणा है। हम सबके प्रेरणास्नेत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन।‘

 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी .नड्डा ने भी उन्हें प्रेरणास्नेत बताते हुए एक्स पर पोस्ट किया, ‘एकात्म मानववाद के प्रणोता, भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा-पुंज श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन करता हूँ। आपका तपस्वी जीवन व अंत्योदय का संकल्प सदैव भारतीय समाज के समावेशी उत्कर्ष हेतु हमारी प्रेरणा बना रहेगा।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें