Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रेमी के प्यार में अंधी मां ने की 2 वर्षीय मासूम की हत्या, शव नहर में फैंका

September 25, 2023

प्रेमी के प्यार में अंधी मां ने की 2 वर्षीय मासूम की हत्या, शव नहर में फैंका

अमृतसर : प्रेमी के प्यार में अंधी हुई महिला ने अपनी 2 साल की बेटी की हत्या कर दी और शव नहर में फैंक दिया। पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर लिया है और उसका प्रेमी अभी फरार है। बूटा सिंह वासी गांव ख्याला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी ज्योति के साथ हुई थी। उनकी छोटी बेटी मन्नत प्रीत कौर की उम्र 2 साल है। उसकी पत्नी ज्योति ने सूरजपाल उर्फ राजा से 10,000 रुपए का लोन लिया था। सूरजपाल हर महीने ज्योति से किस्त लेने आता था। इसी दौरान दोनों में अवैध संबंध बन गए। जब उसने विरोध किया और ज्योति को रोकने का प्रयास किया तो ज्योति ने उसके साथ झगड़ा किया। कुछ दिन पहले ज्योति बेटी मन्नतप्रीत कौर को साथ लेकर सूरज पाल के साथ फरार हो गई। 21 सितंबर को उन्हें पता चला कि ज्योति और सूरज पाल दोनों गली मंदिर वाली दशमेश एवैन्यू मजीठा रोड में रह रहे हैं। जब वह वहां पर पहुंचा तो दोनों मौजूद नहीं थे। कुछ देर बाद दोनों आए तो उन्होंने ज्योति को पकड़ लिया। सूरजपाल वहां से फरार हो गया। उन्होंने अपनी बच्ची के बारे में पूछा तो ज्योति कहने लगी कि 31 अगस्त को दोनों ने मिलकर दशमेश एवैन्यू घर में मन्नतप्रीत कौर को मार डाला था। बाद में लाश को नहर में फैंक दिया। थाना सदर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें