Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर की साझा

September 25, 2023

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर की साझा

उदयपुर: आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने शादी के बंधन में बंधने के एक दिन बाद सोमवार सुबह अपने विवाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। परिणीति और राघव रविवार शाम उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ में आयोजित एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे। दोनों की शादी की पोशाक और मुख्य समारोह की थीम ‘पर्ल व्हाइट’ थी। दंपति ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर शादी की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘नाश्ते की मेज पर पहली बातचीत के बाद से हमारे दिलों को पता था… इस दिन का लंबे समय से इंतजार था… आखिरकार श्रीमान और श्रीमति बनने का सौभाग्य मिला।

एक दूसरे के बिना रह नहीं सकते थे… हमारा जीवन भर का सफर अब शुरू होता है..’’ तस्वीर में परिणीति के दुप्पटे पर सुनहरे रंग सेहिंदी में ‘राघव’ लिखा नजर आ रहा है। अभिनेत्री का शादी का लहंगा और राघव की शेरवानी दोनों हाथीदांत के रंग की थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंविद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विवाह समारोह में शामिल हुए। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह तथा उनकी पत्नी गीता बसरा, पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा सहित कई हस्तियों ने समारोह में शिरकत की। परिणीति और राघव ने मई में दिल्ली में एक निजी समारोह में सगाई की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें