Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

थाई प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन हवाई अड्डे में वीजा-मुक्त चीनी पर्यटकों का स्वागत किया

September 25, 2023

थाई प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन हवाई अड्डे में वीजा-मुक्त चीनी पर्यटकों का स्वागत किया

स्थानीय समयानुसार 25 सितंबर को थाई प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन और कई मंत्री वीजा-मुक्त नीति के कार्यान्वयन के पहले दिन थाईलैंड में चीनी पर्यटकों के पहले बैच का स्वागत करने के लिए सुवर्णभूमि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। चीनी पर्यटकों का यह समूह शांगहाई से थाई एयरएशिया विमान से गया और स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर बैंकॉक पहुंचा।
सुवर्णभूमि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के अलावा थाईलैंड के राष्ट्रीय पर्यटन ब्यूरो ने बैंकॉक डॉन मुएंग हवाई अड्डे, चियांग माई हवाई अड्डे और फुकेत हवाई अड्डे पर भी स्वागत समारोह आयोजित किए। प्रमुख स्थानीय अधिकारी और पर्यटन एजेंसियों के प्रतिनिधि उन चीनी पर्यटकों का स्वागत करने गए जिन्होंने वीज़ा-मुक्त नीति का आनंद लिया।
25 तारीख पहला दिन है जब थाई सरकार ने चीनी पर्यटकों के लिए चरणबद्ध वीज़ा-मुक्त नीति लागू की है। अपने पासपोर्ट और यात्रा दस्तावेजों के साथ थाईलैंड में प्रवेश करने वाले पर्यटकों को वीजा के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है और वे 30 दिन तक थाईलैंड में ठहर सकते हैं। यह नीति 5 महीने यानी 29 फरवरी वर्ष 2024 तक चलेगी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें