Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्र सरकार ने बासमती पर MEP घटाकर 850 डॉलर प्रति टन की

September 26, 2023

केंद्र सरकार ने बासमती पर MEP घटाकर 850 डॉलर प्रति टन की

 

चंडीगढ़ : बासमती राइस मिलर्स एंड एक्सपोर्ट एसोसिएशन ने केंद्र सरकार द्वारा बासमती पर लगाए गए मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस (एमईपी) को 1200 डालर प्रति टन से घटाकर 850 डालर प्रति टन किए जाने पर केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल, भाजपा महामंत्री तरुण चुघ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ का धन्यवाद किया है।

गत दिनों तरुण चुघ और सुनील जाखड़ की अगुवाई में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर उनके सामने बासमती पर लगाए एमईपी को घटाने की मांग की थी क्योंकि इससे भार अंतर्राष्ट्रीय मार्कीट में पिछड़ने का डर था। के प्रैसीडैंट बाल किशन बाली और वाइस प्रैसीडैंट रंजीत सिंह जोसन ने केंद्रीय मंत्री को चावल उद्योग को आ रही कई अन्याा और उनसे इसे हल करने की मांग की थी।

दोनों पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि केंद्रीय मंत्रालय द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। जोसन ने कहा कि एमईपी के घटने के बाद अब हम अपने विदेशी खरीददारों को बाजार रेट पर बासमती की आपूर्ति कर सकेंगे और किसानों को उनकी फसल का पूरा मूल्य मिलेगा।

ये भी पढ़ें: IMF का दावा, डिजिटल सुधारों से भारत में छोटे उद्यमों की उत्पादकता बढ़ी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें