Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Asian Games2023: रोइंग प्रतियोगिता में भारत के नाम हुए 2 सिल्वर और 3 कांस्य

September 26, 2023

Asian Games2023: रोइंग प्रतियोगिता में भारत के नाम हुए 2 सिल्वर और 3 कांस्य

 

हांगझोऊ : भारत ने सोमवार को एशियाई खेलों की रोइंग प्रतियोगिता में दो और कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही भारत ने दो रजत और तीन कांस्य पदक सहित कुल 5 पदकों के साथ नौकायन में अपना अभियान खत्म किया। सोमवार को जसविंदर सिंह, भीम सिंह, पुनित कुमार और आशीष के भारतीय कॉक्सलेस फोर ने 6:10.81 समय के साथ उज्बेकिस्तान और चीन के बाद तीसरे स्थान पर रहे।

भारतीय दूसरे स्थान पर मजबूती से आगे बढ़े रहे थे लेकिन अंतिम कुछ क्षणों में चीन ने बाजी मार ली और रजत पदक हासिल कर लिया। फूयांग वॉटर स्पोर्ट्स सैंटर में सोमवार को दूसरा कांस्य पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स में आया, जिसमें सतनाम सिंह, परमिंदर सिंह, जकार खान और सुखमीत सिंह की भारतीय नाव 6:06.61 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रही।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें