Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनू शाह मर्डर मामला: लॉरेंस बिश्नोई सहित 8 आरोपियों की आज होगी पेशी

September 26, 2023

सोनू शाह मर्डर मामला: लॉरेंस बिश्नोई सहित 8 आरोपियों की आज होगी पेशी

चंडीगढ़ में लॉरेंस बिश्नोई सहित आठ आरोपियों की आज पेशी है। इसमें चंडीगढ़ के सेक्टर 45 में होटल संचालक आरोपी धर्मेंदर सिंह, शुभम, लॉरेंस बिश्नोई, मनजीत उर्फ मोटा, अभिषेक उर्फ बंटी, राजू बसौडी, राजन सहित दीपक रंगा शामिल है। इन सभी पर 2019 में बुडैल के रहने वाले सोनू शाह मर्डर के आरोप हैं। अदालत में इन सभी आरोपियों को आज अदालत में पेश होने के आदेश दिए थे। सभी को एक ही दिन पेश होने के आदेश अदालत ने पिछले दिनों 21 अगस्त को हुई पेशी के दौरान टिप्पणी की थी कि सभी आरोपियों को अदालत में एक साथ पेश किया जाए ताकि उनके खिलाफ आरोप तय किया जा सके। इसके लिए अदालत ने 24 सितंबर से 28 सितंबर के बीच में कोई भी 1 तारीख तय करने के लिए कहा गया था। इसके बाद सभी आरोपियों के वकील और सरकारी वकील की तरफ से 26 सितंबर के लिए सहमति दी थी। इसके बाद अदालत ने आज की तारीख सुनवाई के लिए तय की थी।

गुजरात में है लॉरेंस बिश्नोई
अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि कितने आरोपी अदालत में आज पेश होंगे। हालांकि पिछली सुनवाई के दौरान अदालत द्वारा की गई टिप्पणी के अनुसार आज सभी आरोपियों को पेश किया जाना है। इसमें लॉरेंस बिश्नोई गुजरात पुलिस की कस्टडी में है। आरोपी धर्मेंदर सिंह जमानत पर बाहर है। आरोपी मनजीत चंडीगढ़ की बुडैल जेल में बंद है। आरोपी शुभम सेंट्रल जेल अंबाला और आरोपी अभिषेक उर्फ बंटी दिल्ली की मंडोली जेल में बंद हैं। इसी प्रकार आरोपी राजू बसौडी दिल्ली की तिहाड़ जेल और आरोपी राजन उर्फ जाट हरियाणा की नुहू जेल में बंद है। मोहाली के पुलिस मुख्यालय पर आरपीजी अटैक का आरोपी दीपक उर्फ रंगा चंडीगढ़ की बुडैल जेल में बंद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें