Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

पटियाला में डेंगू का कहर, 335 मामले आए सामने जबकि 2 मरीजों की मौत

September 26, 2023

पटियाला में डेंगू का कहर, 335 मामले आए सामने जबकि 2 मरीजों की मौत

पटियाला में डेंगू का कहर जारी है, अब तक 335 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 2 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 37 एक्टिव केस हैं। इस मौके पर सिविल सर्जन विभाग के डॉ. सुमित ने बताया कि 8431 जगहों पर डेंगू के लार्वा को नष्ट किया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 लाख 65 हजार घरों में चैंकिंग करायी गयी है। उन्होंने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस साल डेंगू के मामले ज्यादा आए हैं, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। मरीजों के लिए 88 बेड की भी व्यवस्था की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें