Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

फरीदाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकी मिली दो छात्रों की लाश, मामले की जांच में जुटी पुलिस

September 26, 2023

फरीदाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकी मिली दो छात्रों की लाश, मामले की जांच में जुटी पुलिस

फरीदाबाद : ये तस्वीर फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल की है। जहां मोर्चरी के बाहर खड़े नजर आ रहे यह लोग 11वीं क्लास के छात्र यश और युवराज के परिजन है । दरअसल यश और युवराज की डेडबॉडी सूरजकुंड इलाके में सिद्ध दाता आश्रम के पीछे जंगलों में एक पेड़ से लटकी मिली है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

यह दोनों बच्चे एमराल्ड स्कूल सेक्टर 31 में सातवीं से दसवीं क्लास तक साथ में पढ़े थे । बाद में एक बच्चे के पिता ने मकान बदल लिया जिसके बाद एक पढ़ाई के लिए दिल्ली चला गया जबकि युवराज फरीदाबाद मॉडर्न स्कूल में पढ़ने लगा । परिजनों के मुताबिक दोपहर से ही यह दोनों घर से घूमने के लिए गए हुए थे । 6 बजे युवराज की अपने बड़े भाई दक्ष से बात हुई थी जिसमें उसने कहा था कि जल्दी ही घर आ रहा हूं और उसके बाद से लगातार फोन करने के बाद भी इन्होंने फोन नहीं उठाया। जब रात 10:00 बजे तक फोन नहीं उठा तब युवराज के पिता थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी जिसके बाद पुलिस ने सर्विलांस पर फोन को लगाकर फोन की लोकेशन निकलवाई और फिर सिद्धदाता आश्रम के पीछे जंगलों में पुलिस पहुंची तो उन्होंने देखा कि दोनों छात्रों की लाश पेड़ से लटकी हुई है जिसके बाद पुलिस ने दोनों के शवों को वहां से उतरवाया और बादशाह खान अस्पताल ले आए जहां इन दोनों का पोस्टमार्टम किया।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें