Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

28 सितंबर को सोनीपत में भगत सिंह से दोस्ती विश्व रिकॉर्ड नामक कार्यक्रम का किया आयोजन

September 26, 2023

सोनीपत : भगत सिंह के पौत्र एवं शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष यादवेंद्र सिंह ने कहा कि शहीद ए आजम भगत सिंह के जन्म दिवस पर सोनीपत में भगत सिंह से दोस्ती विश्व रिकॉर्ड नामक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा पहले भी कई विश्व रिकॉर्ड बनाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि सोनीपत में आयोजित कार्यक्रम में शहीद ए आजम भगत सिंह के दो 8 फुट के चित्र बनाए जाएंगे। जोकी स्याही या पेन से नहीं बल्कि लोगों के खून से वे प्रतिमाएं बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि खून देने वाला व्यक्ति 36 बिरादरी का होगा। और पूरे प्रदेश से होगा। उन्होंने बताया कि इस रिकार्ड को गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी शामिल करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दिन स्कूल के बच्चों द्वारा एक पेंटिंग कंपटीशन भी कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस संसार में तीन श्रेणी के लोग होते हैं। एक छात्र जो इतिहास पढ़ते हैं। एक शिक्षक जो इतिहास पढाते हैं और एक वह श्रेणी होती है जो इतिहास बनाते हैं। इस कार्यक्रम के पश्चात जो इसमें भागीदार बनेंगे वह भी एक इतिहास बनाएंगे।उन्होंने कहा कि आज जब बात करते हैं कि हमारा घर का बच्चा कैसा होना चाहिए तो कहते हैं कि शहीद ए आजम भगत सिंह जैसा होना चाहिए। जब दोस्ती की बात आती है कि दोस्त कैसा होना चाहिए तो भगत सिंह राजगुरु सुखदेव की दोस्ती का नाम आता है कि उन जैसी दोस्ती होनी चाहिए। जिन्होंने आखिरी दम तक एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा।उन्होंने कहा कि शहीद ए आजम भगत सिंह की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में भी शुरू करना चाहिए। उन्होंने बताया कि आज तक सरकारी तौर पर भगत सिंह को शाहिद का दर्जा नहीं मिला है जिसके लिए हम लगातार प्रयास करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें