Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दूसरी छमाही में यात्रा और आतिथ्य क्षेत्र में नए लोगों के लिए ज्यादा अवसर : रिपोर्ट 

September 26, 2023

दूसरी छमाही में यात्रा और आतिथ्य क्षेत्र में नए लोगों के लिए ज्यादा अवसर : रिपोर्ट 
मुंबई: देश का यात्रा और आतिथ्य क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस क्षेत्र में चालू साल की दूसरी छमाही में नए लोगों (फ्रेशर्स) के लिए नियुक्ति की मंशा 15 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है।टीमलीज एजटेक की ‘करियर परिदृश्य रिपोर्ट दूसरी छमाही’ के अनुसार, यात्रा और आतिथ्य क्षेत्र में नियुक्तियों की मंशा जुलाई-दिसंबर की अवधि के लिए 15 प्रतिशत है।
पहली छमाही में यह 10 प्रतिशत थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस क्षेत्र में पांच ऐसी भूमिकाएं हैं जहां नए लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है। इनमें खाद्य और पेय (एफएंडबी) सहयोगी, यात्रा सलाहकार, कार्यक्रम संयोजक, जूनियर शेफ और कारोबार विकास कार्यकारी की भूमिकाएं शामिल हैं। टीमलीज एजटेक के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शांतनु रूज ने कहा, ‘‘हमारी यह रिपोर्ट नए लोगों के लिए लगातार बदलते परिदृश्य पर प्रकाश डालती है।
नए लोगों के लिए यात्रा और आतिथ्य क्षेत्र में उज्ज्वल संभावनाएं हैं। हम इन भूमिकाओं में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल के साथ युवा पेशेवरों को सशक्त बनाने को प्रतिबद्ध हैं। यह रिपोर्ट देश के 14 भौगोलिक क्षेत्रों में 18 उद्योगों की 737 लघु, मझोली और बड़ी कंपनियों के बीच सर्वेक्षण पर आधारित है। इनमें महानगर, पहली और दूसरी श्रेणी के शहर शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें