Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

बाकू में एन्जॉय कर रहे Vidyut Jammwal और Nora Fatehi, Video आया सामने

September 26, 2023

बाकू में एन्जॉय कर रहे Vidyut Jammwal और Nora Fatehi, Video आया सामने

मुंबईः एक्टर विद्युत जामवाल और नोरा फतेही वर्तमान में अपनी अपकमिंग फिल्म क्रैक – जीतेगा तो जिएगा के लिए बाकू में शूटिंग कर रहे हैं और बेहतरीन समय बिता रहे हैं। विद्युत ने इंस्टाग्राम पर एक बूमरैंग शेयर की, जिसमें वह नोरा के पीछे नजर आ रहे हैं। क्लिप में नोरा सेल्फी कैमरे के जरिए बूमरैंग करती दिख रही हैं, जबकि एक्शन स्टार उनके पीछे चलते नजर आ रहे हैं और फिर कैमरे के लेंस में देखकर मुस्कुरा रहे हैं।

उन्होंने क्लिप को कैप्शन दिया, ‘पीछे की तरफ चौकस निगाहों वाला आदमी रॉकस्टार नोरा का बॉडीगार्ड/आर्मर ‘मिशेल नायडू‘ है।‘ नोरा ने भी इंस्टाग्राम पर इसी बूमरैंग को पोस्ट किया और खुद को और विद्युत को ‘क्रैक‘ के रूप में टैग किया। क्रैक- जीतेगा तो जिएगा एक स्पोर्ट्स फिल्म है, जिसका निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है। यह दो भाइयों की कहानी है, जो जीतने के लिए जानलेवा स्टंट करने के लिए तैयार हो जाते हैं। इसे सरीम मोमिन और रेहान खान ने लिखा है। इसमें अजरुन रामपाल भी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें