Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रधानमंत्री मोदी ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर घुड़सवारी टीम को दी बधाई

September 26, 2023

प्रधानमंत्री मोदी ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर घुड़सवारी टीम को दी बधाई

 

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में मंगलवार को देश के लिए तीसरा स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय घुड़सवारी टीम को बधाई दी है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “ यह अत्यंत गर्व की बात है कि कई दशकों के बाद, हमारी घुड़सवारी ड्रेसेज टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है!

हृदय छेदा, अनुष अग्रवाल, सुदीप्ति हजेला और दिव्यकृत सिंह ने टीम के रूप में अद्वितीय कौशल का प्रदर्शन किया है और अंतरराष्ट्रीय मंच पर हमारे देश को सम्मान दिलाया है। मैं इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए टीम को हार्दिक बधाई देता हूं।” उल्लेखनीय है कि भारतीय घुड़सवारी टीम ने आज एशियाई खेलों में शानदान प्रदर्शन करते हुए 209.205 स्कोर के स्वर्ण पदक जीता।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें