Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

America ने लगातार तीसरे साल भारतीयों को दिया सबसे ज्यादा छात्र वीजा

September 26, 2023

America ने लगातार तीसरे साल भारतीयों को दिया सबसे ज्यादा छात्र वीजा

नई दिल्लीः भारत में अमेरिकी दूतावास ने मंगलवार को बताया कि लगातार तीसरे साल भारतीय छात्रों को सबसे अधिक अमेरिकी वीजा मिला है। इस बार 90 हजार से ज्यादा छात्रों को वीजा दिया गया है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘भारत में अमेरिकी मिशन को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमने इस गर्मी में जून, जुलाई और अगस्त में रिकॉर्ड संख्या में 90 हजार से अधिक छात्र वीजा जारी किए हैं।‘

दूतावास ने कहा, ‘इस गर्मी में दुनिया भर में लगभग चार में से एक छात्र वीजा यहीं भारत में जारी किया गया था। उन सभी छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं जिन्होंने अपने उच्च शिक्षा लक्ष्यों को वास्तविकता बनाने के लिए अमेरिका को चुना है। यह एक समापन है। टीम वर्क और नवाचार के साथ हमने सुनिश्चित किया कि सभी योग्य आवेदक समय पर अपने कार्यक्रमों में पहुंचें।’’ अधिकारियों के मुताबिक, पिछले साल भारतीय छात्रों के लिए 82 हजार से अधिक अमेरिकी वीजा जारी किए गए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें