Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

राशिफल: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है, जानिए अपना आज का राशिफल

September 27, 2023

राशिफल: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है, जानिए अपना आज का राशिफल

मेष
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय उनकी समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे और स्वास्थ्य समस्याओं में यदि आपने लापरवाही की, तो इससे आपको समस्या हो सकती है। आप इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत ना करें, नहीं तो आप अपने जरूरी कामों को लेकर बहुत परेशान होंगे, इसलिए आप उनकी सूची बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृष
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको नौकरी में तरक्की मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे और यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आप उसे भी समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। साझेदारी में किसी काम की शुरुआत करने से पहले आप पार्टनर की पूरी जांच पड़ताल करें।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। कारोबार में आप अपनी जिम्मेदारियां को समझेंगे, किसी पर ज्यादा भरोसा ना करें। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यापार कर रहे लोग अपने रूटीन को बनाए रखें। यदि उन्होंने उसमें बदलाव किया, तो उन्हें समस्या हो सकती है। सेवा क्षेत्र से जुड़कर आप अच्छा नाम कामाएंगे।

कर्क
आज का दिन आपके लिए कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। अध्ययन और आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आप किसी डील को फाइनल करने से पहले उसकी जांच पड़ताल अवश्य करें। आप कुछ नए मित्र बनाने में कामयाब रहेंगे। पिताजी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी।

सिंह
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको आवेश में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा और पारिवारिक मामलों में आप हंस बोलकर आगे बढ़ सकेंगे, लेकिन आप किसी की बातों में आकर कार्यक्षेत्र में किसी से वाद विवाद में ना पड़े। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। महिला मित्रों से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

कन्या
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप सबको जोड़कर चलेंगे। नव विवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है और सामाजिक गतिविधियां बढ़ेगी। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करके अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आपके विरोधियों की चालों को समझना होगा, नहीं तो वह आपको कोई नुकसान पहुंचा सकते हैं।

तुला
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप सभी के साथ आदर और सम्मान बनाए रखेंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी बचत की योजना में धन लगा सकते हैं, जिससे भविष्य में उन्हें अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आपको संतान के करियर को लेकर यदि कोई चिंता सता रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा, जिससे परिवार के सभी सदस्य भी व्यस्त रहेंगे और आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप अपनों की सलाह पर पूरा ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है, जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, तो उनकी वह इच्छा भी पूरी होगी। आपको अपने पारिवारिक रिश्तों में सहजता बनकर चलना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

धनु
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा और आप कार्यक्षेत्र में स्मार्ट नीतियों को अपनाकर अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। करियर को लेकर आप परेशान चल रहे थे, तो उसके लिए आपको कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें, क्योंकि उन्हें कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है।

मकर
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा लाभ लेकर आने वाला है, लेकिन आप किसी की बातों में ना आएं, नहीं तो आपके कुछ विरोधी आपको बहलाने फुसलाने की कोशिश करेंगे। किसी कानूनी मामले में आपको ढील देने से बचना होगा। आप अधिक उत्साह से यदि किसी काम को करेंगे, तो उसमें आपसे कुछ गड़बड़ी हो सकती है। आपका अपनी प्रियजनों से भेंट होगी और आर्थिक गतिविधियों में भी आपकी पूरी रुचि रहेगी।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। आपके साथ संबंधों में आज वृद्धि होगी और यदि आप बड़े सदस्यों की सलाह पर चलेंगे, तो इसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में चुप रहना बेहतर रहेगा, क्योंकि इससे आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है।

मीन
आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं और आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप बिजनेस में किसी के साथ पार्टनरशिप में कोई काम ना करें, नहीं तो इससे आपको समस्या होगी और श्रेष्ठ प्रयासों से आज सभी लोग प्रभावित होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें