Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूट्यूबर मनीष कशय़प को मीडिया से बातचीत करने की अनुमति देने पर चार पुलिसर्किमयों को निलंबित किया

September 26, 2023

यूट्यूबर मनीष कशय़प को मीडिया से बातचीत करने की अनुमति देने पर चार पुलिसर्किमयों को निलंबित किया

पटना: बिहार पुलिस ने न्यायिक हिरासत में बंद यूट्यूबर मनीष कशय़प को एक स्थानीय अदालत में पेशी के दौरान मीडिया से बात करने की अनुमति देने को लेकर एक सहायक अवर निरीक्षक सहित चार पुलिसर्किमयों को निलंबित कर दिया है।पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजीव मिश्र ने मंगलवार को मीडियार्किमयों से कहा, ह्ल22 सितंबर को पटना की एक अदालत में पेशी के दौरान गिरफ्तार यूट्यूबर के साथ गए चार पुलिसर्किमयों को कर्तव्य में लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया है। अदालत में पेशी के दौरान मनीष कशय़प को मीडियार्किमयों से बातचीत करने की अनुमति दी गई थी।’’

उन्होंने बताया कि इन पुलिसर्किमयों के निलंबन का निर्णय उन वीडियो की जांच के बाद लिया गया जिसमें कशय़प को अदालत में पेश किए जाने के दौरान मीडियार्किमयों के साथ बातचीत करते देखा गया था। यह उन पुलिसर्किमयों की गंभीर चूक है जो एस्कॉर्ट टीम में शामिल थे।’’ एसएसपी ने कहा कि इस संबंध में कशय़प के खिलाफ पटना के पीरबहोर थाने में मामला भी दर्ज किया गया है।कशय़प को इस साल मार्च में तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी श्रमिकों पर हमलों के फर्जी वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दक्षिणी राज्य की एक जेल में महीनों बंद रहने के बाद वह वर्तमान में पटना की बेउर जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं।एसएसपी ने कहा, ‘‘पटना पुलिस ने अब बेउर जेल अधीक्षक को मामले की सुनवाई के दौरान कशय़प को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश करने की व्यवस्था के लिए पत्र लिखा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें