Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी राज्य परिषद का मानवता के साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण पर श्वेत पत्र जारी

September 27, 2023

चीनी राज्य परिषद का मानवता के साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण पर श्वेत पत्र जारी

 

वर्ष 2023 चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत मानवता के साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण की अवधारणा की दसवीं वर्षगांठ है। मानवता के साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण की अवधारणा के विषय और जीवंत कार्यांवयन का परिचय करने ,अंतरराष्ट्रीय समुदाय की समझ बढ़ाने ,व्यापक समानताएं एकत्र करने और विभिन्न देशों के साथ मिलकर मानवता के साझा भविष्य वाले समुदाय का बेहतर निर्माण करने के लिए चीनी राज्य परिषद के सूचना कार्यालय ने मंगलवार को मानवता के साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण पर चीन के प्रस्ताव और काररवाई नामक श्वेत पत्र जारी किया ।

इस श्वेत पत्र में कहा गया कि दस साल के पहले राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा मानवता के साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण का अवधारण प्रस्तुत करने का उद्देश्य इस सवाल का जवाब देना है कि मानवता किधर जा रही है ।इस अवधारणा ने विश्व के लिए आगे बढ़ने का रास्ता प्रज्ज्वलित किया है और विभिन्न देशों की जनता का मिलकर होमटाउन की सुरक्षा करने और समृद्धि साझा करने के बेहतर भविष्य की ओर बढ़ने के लिए चीनी योजना प्रस्तुत की ।

श्वेत पत्र में कहा गया कि मानवता के साझा भविष्य के निर्माण का मतलब है कि हर राष्ट्र ,हर देश और हरेक व्यक्ति के भविष्य घनिष्ठ रूप से जुड़ा है ।हमें एक साथ कोशिश कर पृथ्वी को एक सौहार्द वृहद परिवार के रूप में निर्मित करना और चिरस्थाई शांति ,व्यापक सुरक्षा ,समान समृद्धि ,खुलेपन व समावेश , स्वच्छता व सुंदरता वाले विश्व का निमार्ण करना चाहिए ताकि बेहतर जीवन के प्रति विभिन्न देशों की जनता की आकांक्षा पूरी की जाए ।

श्वेत पत्र में कहा गया कि दस साल में मानवता के साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण की अवधारणी निरंतर समृद्ध और विकसित हो रही है और उस का कार्यांवयन स्थिरता से बढ़ा रहा है । इस अवधारणा से अंतरराष्ट्रीय समुदाय में एकजुटता और सहयोग की व्यापक समानताएं एकत्र की गयी हैं और चुनौतियों के सामने मजबूत सामूहिक शक्ति बन गयी है ।
इस श्वेत पत्र में कहा गया कि मानवता के साझा भविष्य वाले समुदाय का निर्माण एक सुंदर आकांक्षा है और ऐतिहासिक प्रक्रिया भी है ।उसे पूरा करने के लिए पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों की निरंतर कोशिशों की जरूरत है ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें