Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Galaxy S23 FE को अगले महीने बाजार में उतार सकता है Samsung

September 27, 2023

Galaxy S23 FE को अगले महीने बाजार में उतार सकता है Samsung

नई दिल्लीः त्योहारी सीजन से पहले सैमसंग अगले महीने की शुरुआत में भारत में गैलेक्सी एस23 एफई लॉन्च करने के लिए तैयार है। उद्योग सूत्रों ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि गैलेक्सी एस23 एफई त्योहारी बिक्री के लिए सैमसंग का सबसे बड़ा दांव होगा, क्योंकि यह स्मार्टफोन देश में वैश्विक शुरुआत के लिए तैयार है। गैलेक्सी गैलेक्सी एस23 एफई के रिफ्रेशिंग कलर फिनिश में आने की संभावना है। फीचर की बात करें तो यह डिवाइस नाइटोग्राफी या नाइट मोड के साथ आने के लिए तैयार है जो उपयोगकर्ताओं को अंधेरे में भी तस्वीरें लेने में सक्षम बनाता है।

गैलेक्सी एस23 एफई को बेहतर बनाने के लिए आईपी 68 प्रमाणन और गोरिल्ला ग्लास 5 सुरक्षा मिलने की संभावना है। शानदार गेमिंग अनुभव के लिए फ्लैगशिप प्रोसेसर देने की संभावना है। सूत्रों ने कहा कि सैमसंग का नवीनतम प्रीमियम सेगमेंट प्ले अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च होने सकता है। एफई या फैन संस्करण को पहली बार 2020 में कम कीमत पर प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया गया था।

गैलेक्सी एस23 एफई संभवत: गैलेक्सी एस23 की सीरीज को आगे बढ़ाएगा। पिछले कुछ वर्षों में, एफई सीरीज ने भारतीय बाजार में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और वेिषकों को गैलेक्सी एस23 एफई की भी मजबूत मांग की उम्मीद है। गैलेक्सी एस23 एफई के लॉन्च से सैमसंग को भारत में प्रीमियम सेगमेंट में अपनी बाजार हिस्सेदारी मजबूत करने में मदद मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें : Delhi Fire: विवेक विहार के 4 मंजिला ईमारत में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें