Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

बैडंमिंटन विश्व जूनियर चैम्पियनशिप में भारत का विजय अभियान जारी

September 27, 2023

बैडंमिंटन विश्व जूनियर चैम्पियनशिप में भारत का विजय अभियान जारी

 

नई दिल्ली: भारतीय टीम ने अमेरिका में चल रही विश्व जूनियर बैडंमिंटन चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए ब्राजील को 5 . 0 से हराया। पहले मैच में समरवीर और राधिका शर्मा ने मिश्रित युगल में जोकिम मेंडोंका और मारिया क्लारा लोपेज लीमा को 21 . 14, 21 . 17 से मात दी। लड़कों के एकल वर्ग में लोकेश रेड्डी ने रेहान मेलो को 21. 17, 24 . 22 से हराया।

लड़कियों के एकल वर्ग में देविका सिहाग ने मारिया एडुआर्डा ओलिवियरा को 18 मिनट में 21 . 9, 21 . 6 से हराया। लड़कों के युगल वर्ग में दिव्यम अरोरा और मयंक राणा ने जोकिम मेंडोका और जोओ मेंडोका टावेरा को 21 . 19, 21. 10 से शिकस्त दी ।

लड़कियों के युगल वर्ग में वेन्नाला के और श्रियांशी वालिशेट्टी ने मारिया क्लारा लोपेज लीमा और मारिया एडुआर्डो ओलिवियरा को 21 . 13, 21 . 11 से हराया । अब भारत का सामना जर्मनी से होगा जिससे शीर्ष स्थान की टीम का निर्धारण होगा । शीर्ष टीम 28 सितंबर को ग्रुप सी की शीर्ष टीम से क्वार्टर फाइनल खेलेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें