Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Joe Biden के कुत्ते ने फिर से एक खुफिया सेवा एजेंट को काटा

September 27, 2023

Joe Biden के कुत्ते ने फिर से एक खुफिया सेवा एजेंट को काटा

वाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के दो वर्षीय जर्मन शेफर्ड कमांडर ने व्हाइट हाउस में एक अन्य खुफिया सेवा एजेंट को काट लिया। कमांडर से जुड़ी यह 11वीं ज्ञात काटने की घटना है। यूएसएसएस के संचार प्रमुख एंथनी गुग्लिल्मी ने बताया, ‘‘कल (सोमवार) रात लगभग आठ बजे, एक सीक्रेट सर्वसि यूनिफ़ॉर्मड डिवीजन पुलिस अधिकारी फर्स्ट फैमिली पालतू जानवर के संपर्क में आया जिसने उसे काट लिया। अधिकारी का परिसर में चिकित्सा कर्मियाें द्वारा इलाज किया गया।’’

गुग्लिल्मी ने कहा कि घायल अधिकारी ने मंगलवार को सीक्रेट सर्वसि यूनिफ़ॉर्मड डिवीजन के प्रमुख अल्फोंसो एम. डायसन सीनियर से बात की और वह अब ‘ठीक हैं‘। जानकारी के अनुसार, व्हाइट हाउस और डेलावेयर में कमांडर ने कम से कम 11 मौकों पर लोगों को काटा है। नवंबर 2022 की घटना में राष्ट्रपति उनकी बाहों और जांघों पर काटने के बाद एक अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने जुलाई में कहा था कि घटनाओं के बाद बाइडेन परिवार के पालतू जानवरों के लिए नए प्रशिक्षण और पट्टा प्रोटोकॉल पर काम कर रहे हैं।

जब उनसे पूछा गया कि क्या नया प्रशिक्षण हुआ है या क्या कोई और कार्रवाई होगी, तो फस्र्ट लेडी की संचार निदेशक एलिजाबेथ अलेक्जेंडर ने सीएनएन को बताया, ‘व्हाइट हाउस के मैदान की अक्सर अप्रत्याशित प्रकृति को संभालने में कमांडर की मदद करने के तरीकों पर फर्स्ट फैमिली काम कर रही है।‘ जाे बाइडेन का एक और कुत्ता मेजर भी व्हाइट हाउस में काटने की घटनाओं में शामिल था। जर्मन शेफर्ड को बाद में व्हाइट हाउस से बाहर ले जाया गया, और 2021 में कमांडर को लाया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें