Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी शैली के आधुनिकीकरण की गति दिखाता चच्यांग प्रांत का विकास

September 27, 2023

चीनी शैली के आधुनिकीकरण की गति दिखाता चच्यांग प्रांत का विकास

हाल ही में चीन के सर्वोच्च नेता शी चिनफिंग ने पूर्वी चीन के चच्यांग प्रांत का निरीक्षण दौरा किया, इस प्रांत को “चीनी शैली के आधुनिकीकरण के अग्रणी” का खिताब प्राप्त हैचच्यांग समुद्र तटीय प्रांत है, जिसका थलीय क्षेत्रफल केवल एक लाख वर्ग किलोमीटर से अधिक है। गत शताब्दी के 70 और 80 के दशकों में, इस प्रांत ने चीन की योजनाबद्ध आर्थिक प्रणाली को तोड़ दिया और बाजार अर्थव्यवस्था का अग्रणी बन गया। इसने दुनिया को आश्चर्यचकित कर देने वाला आर्थिक चमत्कार रचा। लेकिन दुनिया के कई देशों की तरह, चच्यांग प्रांत को भी “भूमि की कमी”, “बिजली की कमी”, “पानी की कमी”, “कौशल की कमी”, सस्ते श्रम के साथ गहन उत्पादन और पर्यावरण का त्याग जैसे “बढ़ते दर्द” का सामना करना पड़ा है। 

पिछले दस से अधिक सालों में, चच्यांग इन वैश्विक मुश्किलों का समाधान करने में सक्रिय है, उसका आर्थिक विकास मॉडल मात्रात्मक विस्तार से गुणवत्ता और दक्षता में बदल गया है। डिजिटल अर्थव्यवस्था, खुली अर्थव्यवस्था और हरित अर्थव्यवस्था देश के अन्य स्थलों से ऊपर हैं और पूर्व क्षेत्र में अग्रणी हैं। इस तरह, चच्यांग प्रांत चीनी शैली के आधुनिकीकरण में अग्रणी बन गया। अपनी मौजूदा चच्यांग यात्रा के दौरान, शी चिनफिंग ने छाटे गांव, इंटरनेशनल ट्रेड सिटी, संग्रहालय और धरोहर सांस्कृतिक पार्क का दौरा किया। 

आधुनिक विकास बाहरी दुनिया के लिए खुलने से अविभाज्य है। इस वर्ष चीन में सुधार और खुलेपन की नीति लागू की जाने की 45वीं वर्षगांठ है। ईवू इंटरनेशनल ट्रेड सिटी को “दुनिया का सबसे बड़ा लघु वस्तु थोक बाजार” के रूप में जाना जाता है, यहां दुनिया भर के 230 से अधिक देशों और क्षेत्रों में 21 लाख से अधिक प्रकार के उत्पाद बेचे जाते हैं। यह 21 लाख लघु, मध्यम और सूक्ष्म उद्यमों के विकास को संचालित करता है और 3.2 करोड़ लोगों के रोजगार से जुड़ा है।

शी चिनफिंग की ईवू यात्रा एक बार फिर सकारात्मक संकेत जारी करती है कि उच्च स्तरीय खुलापन और निजी अर्थव्यवस्था चीन के आधुनिकीकरण अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि चच्यांग को खुलेपन के विस्तार में एक नया अध्याय लिखना होगा, विदेशी पूंजी का सृजनात्मक उपयोग करना आवश्यक है। सक्रिय रूप से अंतरराष्ट्रीय आर्थिक व्यापारिक नियम अपनाते हुए सेवा उद्योग, डिजिटल विकास और पर्यावरण संरक्षण को खोलने में अग्रणी बनें।

कृषि और ग्रामीण आधुनिकीकरण चीनी शैली के आधुनिकीकरण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस यात्रा के दौरान, शी चिनफिंग एक सुदूर गांव लीचू आए। इधर के सालों में यह गांव पर्यटन सेवा उद्योग के विकास से समृद्धि की रास्ते पर चलने लगा है। लीचू हर साल 2 लाख से अधिक पर्यटकों का सत्कार करता है, गांव वासियों के पास प्रति व्यक्ति प्रयोज्य आय 52 हजार युआन तक पहुंच गई है। शी चिनफिंग ने यात्रा के दौरान और उच्च आवश्यकताओं को सामने रखा। चच्यांग प्रांत को आम समृद्धि को बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए और शहरी-ग्रामीण अंतर, क्षेत्रीय अंतर और आय अंतर को मुख्य दिशा के रूप में कम करना चाहिए। 

चच्यांग एक ऐसा प्रांत है जहां प्राचीन सभ्यता और आधुनिक सभ्यता का पूरी तरह से मेल है।  इस प्रांत में ल्यांगचू प्राचीन शहर का खंडहर और 2500 वर्ष से अधिक इतिहास वाली लम्बी नहर है। शी चिनफिंग ने लम्बी नहर राष्ट्रीय सांस्कृतिक पार्क का दौरा किया, उन्होंने चच्यांग के लिए एक नए सांस्कृतिक मिशन का प्रस्ताव रखा, यानी उत्कृष्ट पारंपरिक संस्कृति के रचनात्मक परिवर्तन और नवीन विकास को बढ़ावा देना तथा चीनी सभ्यता के आधुनिक स्वरूप का सतत् विकास करना।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें