Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

खुलेपन और विकास मार्ग पर जीवन शक्ति से ओतप्रोत मुक्त व्यापार क्षेत्र

September 27, 2023

खुलेपन और विकास मार्ग पर जीवन शक्ति से ओतप्रोत मुक्त व्यापार क्षेत्र

वर्ष 2023 चीन के सुधार और खुलेपन की 45वीं वर्षगांठ और शांगहाई मुक्त व्यापार क्षेत्र की स्थापना की 10वीं वर्षगांठ है। 29 सितंबर 2013 को, शांगहाई पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्र आधिकारिक तौर पर स्थापित किया गया था, जो 28.78 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र को कवर करता है। 28 सितंबर 2014 को, एनपीसी स्थायी समिति ने इस क्षेत्र को 120.72 वर्ग किलोमीटर तक विस्तारित करने के लिए राज्य परिषद को अधिकृत किया।

चीन में सुधार और खुलेपन को बढ़ावा देने के एक रणनीतिक उपाय के रूप में, मुक्त व्यापार क्षेत्र चीन के उच्च गुणवत्ता वाले विकास का संवर्धन करते हैं। चीन के पहले मुक्त व्यापार क्षेत्र के रूप में, शांगहाई मुक्त व्यापार क्षेत्र अपने लॉन्च के बाद से तेजी से फल-फूल रहा है। शांगहाई शहर सरकार के अनुसार, साल 2022 के अंत तक, शांगहाई पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्र को कुल 58.6 अरब अमेरिकी डॉलर का विदेशी निवेश प्राप्त हुआ है, जो इसी अवधि के दौरान शांगहाई का लगभग 30 प्रतिशत है। साल 2022 में, कुल क्षेत्रीय आयात और निर्यात की मात्रा देश के 21 मुक्त व्यापार पायलट क्षेत्रों की कुल मात्रा का लगभग 30 प्रतिशत थी।

ब्रिक्स नव विकास बैंक की अध्यक्ष डिल्मा रूसेफ़ के विचार में शांगहाई मुक्त व्यापार क्षेत्र की स्थापना एक साहसिक और अग्रणी पहल है। उन्होंने कहा कि मुक्त व्यापार क्षेत्र न केवल विदेशी व्यापार गतिविधियों के विकास को बढ़ावा देता है, बल्कि सुधारों को गहरा करके, वित्तीय और उच्च तकनीक उद्योगों को मजबूत करके और तेजी लाकर शांगहाई और यहां तक ​​कि पूरे चीन के आर्थिक परिवर्तन को भी बढ़ावा देता है, इसके साथ ही, चीनी शैली के आधुनिकीकरण की विकास प्रक्रिया में भी तेजी लाता है। 

नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, पिछले 10 सालों में, कुल 302 संस्थागत नवाचार उपलब्धियाँ चीन के पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्रों से पूरे देश में फैल गई हैं, इनमें से लगभग आधी नई उपलब्धियाँ शांगहाई में शुरू या संचालित की गईं। संस्थागत नवाचार के नेतृत्वकारी प्रभाव निभाते समय, चीन के मुक्त व्यापार क्षेत्रों ने देश के खुले विकास का ज्वलंत उदाहरण बनाया है।

चीनी उप वाणिज्य मंत्री क्वो थिंगथिंग के अनुसार, चीन के 21 मुक्त व्यापार पायलट क्षेत्रों का क्षेत्रफल देश की कुल भूमि का चार हजारवाँ हिस्सा है, लेकिन पिछले 10 वर्षों में, उन्होंने देश के कुल विदेशी निवेश और आयात-निर्यात में 18 प्रतिशत का योगदान दिया है। मुक्त व्यापार पायलट क्षेत्र नए युग में सुधार और खुलेपन के लिए नया हाईलैंड बन गए हैं।

चीनी राज्य परिषद द्वारा इस वर्ष जून में जारी दस्तावेज के अनुसार, शांगहाई, क्वांगतोंग, थ्येनचिन, फ़ूच्येन, और पेइचिंग सहित पांच योग्य मुक्त व्यापार पायलट क्षेत्रों में और हाईनान मुक्त व्यापार बंदरगाह में प्रासंगिक अंतरराष्ट्रीय उच्च-मानक आर्थिक और व्यापारिक नियमों के एकीकरण का संचालन किया जाएगा, और स्थिर रूप से संस्थागत खुलेपन का विस्तार किया जाएगा। भविष्य में, चीन के मुक्त व्यापार क्षेत्र देश के खुलेपन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें