
शिलांग: असम पुलिस ने बुधवार को मेघालय के पश्चिमी जैंतिया हिल्स जिले के लापांगप गांव में दो युद्धरत समुदायों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस छोड़ी और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर धनुष-बाण और गुलेल से हमला किया।लापांगप गांव के बुजुर्ग (वाहे श्नोंग) देइमोनमी लिंगदोह ने कहा कि हमले में मेघालय के पनार के तीन ग्रामीण घायल हो गए, जबकि धान के खेत में दो झोपड़यिों को कार्बी के ग्रामीणों ने कथित तौर पर आग लगा दी।लापांगप गांव पश्चिम जैंतिया हिल्स जिले और असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले के किनारे पर है।
पश्चिमी जैंतिया हिल्स के जिला मजिस्ट्रेट, बटलांग सैमुअल सोहलिया ने कहा कि परेशानी तब शुरु हुई जब मेघालय के पनार ग्रामीण अपने धान की कटाई के लिए धान के खेत में गए। सोहलिया ने कहा,‘‘असम के कार्बी लोगों ने उन्हें (पनार के ग्रामीणों को) कटाई करने से रोका, जिसके कारण झड़प हुई।‘’उन्होंने कहा कि असम पुलिस ने दो युद्धरत समुदायों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस छोड़ी थी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...