Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

उत्तर कोरिया ने दो महीने पहले देश की सीमा में घुसे अमेरिकी सैनिक को रिहा किया

September 27, 2023

उत्तर कोरिया ने दो महीने पहले देश की सीमा में घुसे अमेरिकी सैनिक को रिहा किया

उत्तर कोरिया ने जुलाई में भारी हथियारों से लैस अंतर-कोरियाई सीमा से देश में प्रवेश करने वाले एक अमेरिकी सैनिक को रिहा करने की घोषणा की।इसके बाद, व्हाइट हाउस ने संबंधित सैनिक को अमेरिका को सौंपे जाने की पुष्टि की। इससे पहले, उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ने बुधवार को बताया कि अधिकारियों ने पकड़े गए अमेरिकी सैनिक ट्राविस किंग से पूछताछ पूरी कर ली है।

इसने दावा किया कि सैनिक ने स्वीकार किया है कि उसने अवैध रूप से उत्तर कोरिया में प्रवेश किया क्योंकि वह अमेरिकी सेना के भीतर ‘‘अमानवीय र्दुव्‍यवहार और नस्लीय भेदभाव के खिलाफ था।’’ वहीं, अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने एक बयान में कहा, ‘‘अमेरिकी अधिकारियों ने उत्तर कोरिया से ट्राविस किंग की वापसी सुनिश्चित की है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें