Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Madhya Pradesh में BJP के कुशासन में कोई सुरक्षित नहीं : Priyanka Gandhi

September 28, 2023

Madhya Pradesh में BJP के कुशासन में कोई सुरक्षित नहीं : Priyanka Gandhi

नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक लड़की के साथ बलात्कार की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा के 20 साल के कुशासन में बच्चियां, महिलाएं, आदिवासी, दलित कोई सुरक्षित नहीं है। उज्जैन शहर में लगभग 12 वर्षीय एक लड़की सोमवार को सड़क पर खून से लथपथ हालत में पाई गई और चिकित्सा जांच में उसके साथ बलात्कार किए जाने की पुष्टि हुई है।

प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में एक छोटी बच्ची के साथ हुई बर्बरता आत्मा को झकझोर देने वाली है। अत्याचार के बाद वह ढाई घंटे तक दर-दर मदद के लिए भटकती रही और फिर बेहोश होकर सड़क पर गिर गई लेकिन मदद नहीं मिल सकी। उन्होंने आरोप लगाया, ये है मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा? भाजपा के 20 साल के कुशासन तंत्र में बच्चियां, महिलाएं, आदिवासी, दलित कोई सुरक्षित नहीं है।’’

प्रियंका गांधी ने प्रश्न किया, लाडली बहना के नाम पर चुनावी घोषणाएं करने का क्या फ़ायदा है अगर बच्चियों को सुरक्षा और मदद तक नहीं मिल सकती? कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी उज्जैन की घटना को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि राज्य में बेटियों के साथ दुष्कर्म के लिए सिर्फ अपराधी नहीं, बल्कि प्रदेश की भाजपा सरकार भी गुनहगार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें