Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

Odisha के किसानों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे स्वामीनाथन : CM Naveen Patnaik

September 28, 2023

Odisha के किसानों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे स्वामीनाथन : CM Naveen Patnaik

भुवनेश्वरः ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रसिद्ध कृषि वैज्ञनिक डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि स्वामीनाथन ने भारत के कृषि क्षेत्र में क्रांति लाने में अहम भूमिका निभाई। हरित क्रांति के जनक डॉ. स्वामीनाथन का चेन्नई स्थित उनके आवास पर सुबह 11.15 बजे निधन हो गया। डॉ. स्वामीनाथन का कुछ वक्त से उम्र से संबंधित बीमारियों का उपचार चल रहा था।

पटनायक ने एक संदेश में कहा, प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन के निधन से बेहद दुखी हूं। भारत में हरित क्रांति के जनक के रूप में मशहूर डॉ. स्वामीनाथन ने देश के कृषि क्षेत्र में क्रांति लाने में अहम भूमिका निभाई और किसानों की स्थिति में परिवर्तन लाने का काम किया। अपने पूरे जीवन में उन्होंने तकनीक के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने के लिए काम किया और किसानों के लिए उचित नीतियों की वकालत की।

राज्य के सथ उनके मजबूत संबंधों को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. स्वामीनाथन ने अनुसंधान की शुरुआत ओडिशा से की थी और वह हरसंभव तरीके से राज्य के किसानों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन की संस्था ओडिशा के आदिवासी इलाकों में कृषि गतिविधियों को बेहतर बनाने में करीबी तौर पर जुड़ी हुई है।

पटनायक ने कहा, कि डॉ. स्वामीनाथन के निधन ने कृषि विज्ञन के क्षेत्र में एक बड़ी जगह खाली कर दी है। महान कृषि वैज्ञनिक की आत्मा को शांति मिले।’’ पटनायक ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें