Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुजानपुर में होली से पहले ही लोगों ने खेला रंग गणपति विसर्जन के दौरान खूब उड़ाओ गुलाल

September 28, 2023

सुजानपुर में होली से पहले ही लोगों ने खेला रंग गणपति विसर्जन के दौरान खूब उड़ाओ गुलाल

सुजानपुर (गौरव जैन): सूजानपुर शहर में एक दूसरे को होली के रंग लगाकर गुलाल उड़ाते हुए गणपति विसर्जन किया गया पूरे शहर में गणपति बप्पा मौर्य के उद्घोष के साथ माहौल भक्तिमय बन गया बताते चले की गुरुवार को सुजानपुर शहर में गणपति विसर्जन किया है, गणपति बप्पा अगले वर्ष जल्दी आना के जयकारों के साथ स्थानीय लोगों ने पूरे शहर का भ्रमण करने के बाद व्यास नदी में विसर्जन किया गया है नाचते गाते भक्ति में लीन होकर लोगों ने खूब जयकरे लगाये ज्ञात रहे की गणपति की मूर्ति स्थापना 19 सितंबर 2023 को की गई थी, जिसका विसर्जन 28 सितंबर 2023 को संध्या के समय कर दिया गया है ऐतिहासिक मैदान के मध्य में यह स्थापित किए गए थे वही दूसरी तरफ हनुमान मंदिर के प्रांगण में गणपति की स्थापना की गई थी जिसका भी विधिवत विसर्जन किया गया गणेश भगवान की प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया है आयोजक मनीष शर्मा ने बताया कि लोगों के सहयोग से तमाम कार्य संपन्न हुआ है अगले वर्ष फिर से जयकारों के साथ गणेश स्थापना करवाई जाएगी और विधिवत विसर्जन किया जाएगा इससे पहले वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ हवन पूजा पाठ की गई

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें