Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

विश्व कप क्वालीफायर के लिए ब्राजील की टीम में गुइलहर्मे अराना शामिल : Rio de

September 29, 2023

विश्व कप क्वालीफायर के लिए ब्राजील की टीम में गुइलहर्मे अराना शामिल : Rio de

 

जनेरियो: ब्राजीलियाई फुटबॉल परिसंघ ने बताया कि गुइलहर्मे अराना को वेनेजुएला और उरुग्वे के खिलाफ फीफा विश्व कप क्वालीफायर के लिए ब्राजील की टीम में शामिल किया गया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 26 वर्षीय खिलाड़ी कैओ हेनरिक की जगह लेंगे, जो इंजरी के कारण बाहर हुए हैं।

वहीं, गंभीर चोट के कारण सर्जरी से उबरने के बाद अराना करीब एक साल बाद वापसी करने के लिए तैयार हैं। डिफेंडर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘मुझे विश्व कप से चूकने की निराशा से उबरना था लेकिन मैं पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होकर वापस आया हूं।

‘ब्राजील 12 अक्टूबर को कुइआबा में वेनेजुएला से और पांच दिन बाद मोंटेवीडियो में उरुग्वे के खिलाफ मैच खेलेगा। ब्राजील ने विश्व कप 2026 के लिए अपने क्वालीफाइंग अभियान की शुरुआत इस महीने की शुरुआत में बोलीविया पर 5-1 की घरेलू जीत और पेरू पर 1-0 की जीत के साथ की।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें