Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Joe Biden ने Donald Trump को बताया लोकतंत्र के लिए खतरा 

September 29, 2023

Joe Biden ने Donald Trump को बताया लोकतंत्र के लिए खतरा 
अमेरिकाः अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि वह और उनके सहयोगी देश के लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप देश के मूल्यों को बरकरार रखने के बजाय व्यक्तिगत सत्ता में ज्यादा विश्वास रखते हैं। अपने मित्र और रिपब्लिकन पार्टी के पूर्व सीनेटर दिवंगत जॉन मैक्केन की याद में आयोजित एक कार्यक्रम में बाइडन ने अपने चुनाव प्रचार अभियान की प्रमुख थीम ‘‘अमेरिका को फिर से महान बनाओ’ पर जोर दिया।
जाे बाइडेन ने कहा, कि ‘‘हम सभी को याद रखना चाहिए कि लोकतंत्र को बंदूक के दम पर खत्म नहीं किया जाता। वह तब खत्म हो सकता है, जब लोग चुप हों, जब वे लोकतंत्र पर खतरे की निंदा न कर पाएं।’’ अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए 2024 में होने वाले चुनाव में अभी एक साल से ज्यादा का वक्त है, लेकिन बाइडेन का ट्रंप पर ध्यान केंद्रित करना पूर्व राष्ट्रपति की स्थिति को दर्शाता है, जो चार मुकदमों का सामना करने के बावजूद अपनी पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में सबसे आगे हैं।
जाे बाइडेन अपनी घटती लोकप्रियता और बढ़ती उम्र को लेकर मतदाताओं के बीच व्यापक चिंता के बीच राष्ट्रपति पद पर बने रहने का प्रयास कर रहे है। वह अपने भाषणों में लगातार लोकतंत्र पर खतरे का मुद्दा उठा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें