Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की हत्या के मास्टरमाइंड पर America ने रखा 50 लाख डॉलर का इनाम

September 29, 2023

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की हत्या के मास्टरमाइंड पर America ने रखा 50 लाख डॉलर का इनाम

वाशिंगटनः अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अगस्त में इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो विलाविसेंशियो की हत्या को अंजाम देने वाले ‘मास्टरमाइंड‘ की जानकारी देने वाले को 5 मिलियन डॉलर का इनाम देने की घोषणा की हैं। ब्लिंकन के हवाले से कहा गया, ‘आज, मैं इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो विलाविसेंशियो की हत्या के पीछे के सह-षडयंत्रकारियों और मास्टरमाइंडों की जानकारी देने के लिए 5 मिलियन डॉलर तक के इनाम की घोषणा कर रहा हूं।‘ गुरुवार को विदेश विभाग द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया।

राज्य सचिव ने ‘विलाविसेंशियो की हत्या के लिए जिम्मेदार ट्रांसनेशनल संगठित अपराध समूह में प्रमुख नेतृत्व की स्थिति रखने वाले किसी भी व्यक्ति की पहचान या स्थान के बारे में जानकारी देने के लिए एक मिलियन डॉलर तक के दूसरे इनाम की पेशकश की भी घोषणा की हैं।‘ 2023 के चुनावों में मोविमिएंटो कॉन्स्ट्रुये पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार विलाविसेंशियो पर उस समय हमला किया गया, जब वह 9 अगस्त को राजधानी क्विटो में एक कार्यक्रम से जा रहे थे।

इक्वाडोर की राष्ट्रीय पुलिस ने हत्या की साजिश के तहत छह कोलंबियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जिनके बारे में माना जाता है कि वे एक संगठित अपराध समूह का हिस्सा हैं। ब्लिंकन के हवाले से कहा गया, ‘एफबीआई जांच व हत्या में शामिल अन्य लोगों की पहचान करना जारी रखेगी। अमेरिका इक्वाडोर के लोगों का समर्थन करना जारी रखेगा और उन व्यक्तियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए काम करेगा, जो अपराध के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को कमजोर करना चाहते हैं।‘

विलाविकेंसियो का चुनाव अभियान भ्रष्टाचार और आपराधिक गिरोहों से निपटने पर केंद्रित था, और वह इक्वाडोर में संगठित अपराध और सरकारी अधिकारियों के बीच संबंधों का आरोप लगाने वाले कुछ उम्मीदवारों में से एक थे। उनकी हत्या से कुछ ही हफ्ते पहले, इक्वाडोर के मंटा शहर के मेयर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फरवरी में प्यूटरे लोपेज़ के मेयर की अपने शहर के दौरे के दौरान हत्या कर दी गई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें