Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sujanpur की सब्जी मंडी में बिक्री के लिए पहुंच 3 किलो की शलगम, दुकान में उमड़ी लोगों की भीड़

September 29, 2023

Sujanpur की सब्जी मंडी में बिक्री के लिए पहुंच 3 किलो की शलगम, दुकान में उमड़ी लोगों की भीड़

सुजानपुर (गौरव जैन) : अब इस बात को हाइब्रिड बीज का कमाल कहे या फिर किसान की मेहनत, बात कोई भी हो लेकिन सुजानपुर बस स्टैंड पर शुक्रवार को गुप्ता फ्रूट एंड वेजिटेबल शॉप के ऊपर करीब 3 किलो का शलगम बिक्री के लिए पहुंचा हैं। इसे देखकर खरीददार के साथ-साथ दुकानदार भी हैरान है, जिस किसी ने भी इस बड़े शलगम को देखा हर कोई भौचका रह गया। बड़े विशालकाय इस शलगम को देखकर हर कोई इसे खरीदने के लिए लालायित था, लेकिन दुकानदार ने इसकी बिक्री न करके इसे अपनी दुकान पर सजा कर रख लिया।

गुप्ता फ्रूट शॉप के मालिक नीतू गुप्ता उर्फ गोपू ने बताया प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को जब उनकी सब्जी की गाड़ी आई जिसमें तमाम सब्जियां भरी हुई थी। उन्होंने बताया कि आजकल अधिकतर सब्जियां हिमाचल प्रदेश की स्पीति वेली लाहौल से आ रही है।यह शलगम भी वहीं से आया था, जैसे ही इसे देखा तो सबके होश उड़ गए। इतने बड़े शलगम को पहली बार देखा जा रहा था। वजन करने पर इसका वजन करीब 3 किलो निकला।

उन्होंने बताया कि वह वर्षों से सब्जी का काम कर रहे हैं, लेकिन आजतक इतना बड़ा शलगम उनकी दुकान पर बिक्री के लिए कभी नहीं पहुंचा, जिसके चलते इस शलगम को देखने वालों का तांता उनकी दुकान पर लग गया। उन्होंने बताया कि हिमाचल के किसान बेहतरीन गुणवत्ता वाले बीज इस्तेमाल करते हैं और कड़ी मेहनत और परिश्रम करके बेहतरीन सब्जियां उगाते हैं यह इस बात का प्रमाण है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें