
नई दिल्ली: इंजीनियंरिंग व निर्माण समूह लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) को भूमिगत सड़क सुरंग के डिजाइन तथा निर्माण के लिए 7,000 करोड़ रुपये से अधिक का ठेका मिला है। यह अनुबंध मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) से एलएंडटी के भारी नागरिक अवसंरचना व्यवसाय को मिला।
कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, परियोजना के काम के दायरे में टनल बोंरिंग मशीनों (टीबीएम) का इस्तेमाल करके जुड़वां सड़क सुरंगों का डिजाइन तथा निर्माण शामिल है। इस परियोजना के 54 महीने में पूरा होने की उम्मीद है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...