Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

कश्मीर में पंजाब के दो निवासी नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार

September 29, 2023

कश्मीर में पंजाब के दो निवासी नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को कुलगाम जिले में पंजाब के दो निवासियों को गिरफ्तार कर उनके पास से बड़ी मात्र में प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किए।पुलिस सूत्रों के मुताबिक काजीगुंड थाने की टीम ने गश्त के दौरान दो लोगों को सामान का थैला लेकर संदिग्ध हालत में घूमते देखा और उन्हें रोका। दोनों ने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। उनके सामान की जांच के दौरान, उनके पास से 19 किलोग्राम पोस्ता भूसे जैसा प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया गया। दोनों की पहचान पंजाब के शैरीवाला लुधियाना निवासी बल¨वदर सिंह और वलीपोर खुराद लुधियाना, पंजाब के हर¨वदर सिंह के रूप में हुई।

पुलिस ने कहा कि काजीगुंड पुलिस स्टेशन में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें