CJ Darkle Logistics ने IPO के जरिए धन जुटाने के लिए SEBI के पास दस्तावेज किए दाखिल
September 29, 2023
नई दिल्ली: लॉजिस्टिक्स कंपनी सीजे डार्कल लॉजिस्टिक्स लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास प्रारंभिक कागजात दाखिल किए हैं।
मसौदा रेड हेंरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के अनुसार, आरंभिक सार्वजनिक निर्गम में 340 करोड़ रुपये के ताजा इक्विटी शेयर और प्रवर्तकों द्वारा 54.31 लाख शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। अभी प्रवर्तकों और प्रवर्तक समूह संस्थाओं की कंपनी में 97.19 प्रतिशत हिस्सेदारी है।