Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

China लोक गणराज्य की स्थापना की 74वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सत्कार समारोह का आयोजन

September 29, 2023

China लोक गणराज्य की स्थापना की 74वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सत्कार समारोह का आयोजन

चीन लोक गणराज्य की स्थापना की 74वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 28 सितंबर को पेइचिंग में सत्कार समारोह आयोजित हुआ। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने समारोह में भाषण दिया और करीब आठ सौ देसी-विदेशी मेहमानों ने इस समारोह में हिस्सा लिया।

इस मौके पर शी चिनफिंग ने कहा कि नई यात्रा पर हमारा भविष्य उज्ज्वल है। एकता ताकत है और आत्मविश्वास सोने से भी बेहतर है। हमें विश्वास के साथ कठिनाइयों को दूर कर मजबूत देश के निर्माण और राष्ट्र पुनरुत्थान के महत्वाकांक्षी लक्ष्य की ओर बढ़ना होगा।

शी चिनफिंग ने कहा कि नए चीन की स्थापना के बाद पिछले 74 सालों में चीन ने गरीबी से खुशहाल समाज का निर्माण किया। चीन अपनी शैली के आधुनिकीकरण से मजबूत देश का निर्माण करने और राष्ट्र पुनरुत्थान बढ़ाने की नई यात्रा पर बढ़ रहा है। यह चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में सभी लोगों की कड़ी मेहनत के बाद मिली महान उपलब्धि है।

उन्होंने आगे कहा कि अब दुनिया में बदलाव तेज हो रहा है और अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में बड़ा परिवर्तन हुआ है। आगे बढ़ने के रास्ते में हम कई जोखिमों और चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। हमें उच्च गुणवत्ता वाले विकास के साथ उच्च स्तरीय खुलेपन को बढ़ाना चाहिए। इसके साथ जन जीवन की गारंटी मजबूत कर समान समृद्धि को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

शी चिनफिंग ने कहा कि हम एक देश दो व्यवस्थाओं की नीति का अविचल रूप से पालन करने के साथ हांगकांग और मकाओ का विकास बढ़ाएंगे। हमें थाईवान जलडमरुमध्य के दोनों तटों के बीच संबंधों का शांतिपूर्ण विकास करना चाहिए। देश का पूर्ण एकीकरण सभी लोगों की इच्छा है, युग का रुझान है और ऐतिहासिक आवश्यकता है। किसी भी शक्ति इसे नहीं रोक सकेगी।

शी चिनफिंग ने यह भी कहा कि हम शांतिपूर्ण विकास पर कायम रहते हैं, आपसी लाभ और समान जीत वाली खुली रणनीति का पालन करते हैं, अंतर्राष्ट्रीय निष्पक्षता और न्याय की रक्षा करते हैं और सच्चे बहुपक्षवाद का कार्यान्वयन करते हैं। हम विश्व विकास पहल, विश्व सुरक्षा पहल और विश्व सभ्यता पहल का कार्यान्वयन और मानव समुदाय के साझे भविष्य का निर्माण बढ़ाएंगे, ताकि मानव जाति का बेहतर भविष्य बनाया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें