Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Azadpur Mandi: आजादपुर मंडी में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां पहुंची

September 29, 2023

Azadpur Mandi: आजादपुर मंडी में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां पहुंची

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक आग लगने की बड़ी खबर सामने आ रही है। एशिया की सबसे बड़ी सब्जी और फलों की मंडी में शुमार दिल्ली के आजादपुर मंडी में भीषण आग लग गई है। दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद है और आग बुझाने का काम जारी है। मिली जानकारी के अनुसार ये आग शाम करीब 5 बजकर 20 मिनट पर लगी। इस बीच बताया जा रहा है कि टमाटर रखने के लिए बनाए गए शेड में पहले आग लगी. आग क्यों लगी इसका पता फिलहाल नहीं चल पाया है। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची है। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें