Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

बागपत में केवल इतने रुपये को लेकर हुए विवाद में छात्र की कर दी हत्य़ा, जानकर हो जाएंगे हैरान

September 30, 2023

बागपत में केवल इतने रुपये को लेकर हुए विवाद में छात्र की कर दी हत्य़ा, जानकर हो जाएंगे हैरान

बागपतः उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र के एक गांव में मात्र 30 रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में कक्षा 11 के एक छात्र की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। बड़ौत थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) देवेश कुमार सिंह ने बताया कि केएचआर इंटर कॉलेज के छात्र रितिक (17) की शुक्रवार रात करीब नौ बजे हत्या कर दी गई।

सिंह के मुताबिक, छात्र की हत्या की प्रारंभिक जांच में 30 रुपये के विवाद का मामला सामने आया है। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, शुक्रवार रात करीब नौ बजे रितिक का गांव के ही तीन युवकों से 30 रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ और बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने मिलकर रितिक की गला दबाकर हत्या कर दी।

सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने विकास, राजीव समेत तीन के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। सिंह के मुताबिक, हत्या कैसे की गई इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल सकेगा। उन्होंने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें