Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bhadohi: ट्रक में पीछे से कार घुसने से दो की मौत, दो अन्य घायल

September 30, 2023

Bhadohi: ट्रक में पीछे से कार घुसने से दो की मौत, दो अन्य घायल

भदोहीः भदोही जिले के औराई थाना इलाके में शनिवार को एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी जिससे दो व्‍यक्तियों की मौत हो गयी और दो अन्‍य घायल हो गये। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। औराई के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जयप्रकाश यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश के शहडोल से पिंडदान करने बिहार के गया जा रही एक तेज रफ़्तार कार सड़क पर खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी जिससे कार सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गयी जबकि दो अन्य को गंभीर हालत में वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

एसएचओ ने बताया कि यह हादसा राष्‍ट्रीय राजमार्ग-19 पर औराई थाना इलाके के घोसिया में शनिवार को करीब बारह बजे हुआ। यादव ने बताया कि शहडोल के ज़ैदपुर निवासी श्याम सुन्दर केवट (54), मोहन लाल (65), रूपा सिंह (63) और चालक विजेश्‍वरी प्रसाद तिवारी (62) बिहार के गया में पिंडदान करने जा रहे थे, तभी आज पूर्वाह्न यह हादसा हो गया। उन्‍होंने बताया कि आस-पास के लोगों की मदद से सभी को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने श्याम सुन्दर और मोहन लाल को मृत घोषित कर दिया जबकि दो घायलों को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर कर दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें