Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जींद : एक दिन की बच्ची को पार्क में बेसहरा छोड़ा 

September 30, 2023

जींद : एक दिन की बच्ची को पार्क में बेसहरा छोड़ा 
जींद: जींद शहर के पटियाला चौक स्थित विवेकानंद पार्क में शुक्रवार की सुबह एक नवजात बच्ची मिली जिसे कथित तौर पर परिजन बेसहारा छोड़ गए हैं। जिला पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बच्ची को जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल लाया गया और एहतियात उसे विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में भर्ती किया गया है। हालांकि बच्ची पूर्ण रूप से स्वस्थ है और उसकी देखभाल अस्पताल की नर्स कर रही हैं।उन्होंने बताया कि पार्क में बच्ची के रोने की आवाज सुन वहां मौजूद लोग नजदीक गए और कपड़े में लिपटी बच्ची को देखा और उसकी जानकारी पुलिस को दी।
 प्रवक्ता ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस बच्ची के सिविल अस्पताल ले गई। नागरिक अस्पताल के डिप्टी सीएमओ डॉ. रघुवीर पूनिया ने बताया कि बच्ची एक दिन की है और स्वस्थ है। उन्होंने कहा कि कोई अभिभावक अपनी बच्ची को पार्क में छोडxकर चला गया है।पुलिस ने बताया कि वह बच्ची के माता-पिता का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें