Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ममता ने डेंगू से मौत के मामलों को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया

September 30, 2023

ममता ने डेंगू से मौत के मामलों को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को अधिकारियों को डेंगू से मौत के मामलों को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया।बनर्जी स्पेन और दुबई की अपनी विदेश यात्र के दौरान बाएं घुटने में लगी चोट से उबर रही हैं। उन्होंने राज्य में डेंगू की स्थिति पर समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव एच. के. द्विवेदी को फोन किया और बैठक में भाग लेने वाले सभी अधिकारियों को आवशय़क दिशा-निर्देश दिए।

बनर्जी ने बैठक में कहा, ह्लकई दिन तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी। इसलिए, सभी जिलों, खासकर तटीय जिलों को सावधान रहना चाहिए। डेंगू के खिलाफ काम किया जा रहा है, लेकिन निरंतरता बनाए रखनी होगी। मेरे घुटने में समस्या है, इसलिए मैं बाहर नहीं जा सकती, लेकिन मैं नजर रख रही हूं। बैठक में द्विवेदी के अलावा सभी जिला मजिस्ट्रेट, कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के आयुक्त, पुलिस अधीक्षक (एसपी) और सभी जिलों के सीएमओएच उपस्थित थे।पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में इस साल डेंगू से 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें