गणोश प्रतिमा विसजर्न के दौरान ध्वनि प्रदूषण फैलाने पर मामला दर्ज
September 30, 2023
भदोही: भदोही जिले में गणोश प्रतिमा विसजर्न और बारावफात के जुलूस में तेज़ आवाज़ से डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने और घंटों सड़क जाम करने के आरोप में शनिवार को 14 डीजे संचालकों के खिलाफ शहर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया। ये जुलूस 28 सितंबर को निकाले गए थे।शनिवार रात जारी एक बयान में पुलिस ने कहा, गणोश प्रतिमा विसजर्न और बारावफात के जुलूस (28 और 29 सितंबर) में डीजे संचालकों ने वाहन की क्षमता से अधिक साउंड बाक्स लगाकर नियमों का उल्लंघन किया। चौदह डीजे संचालकों और इनके मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सेठ ने बताया की कटरा पुलिस चौकी इंचार्ज महेश कुमार सिंह की तहरीर पर कुल 14 डीजे संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को गणोश प्रतिमा विसजर्न और बारावफात जुलूस के दौरान वाहनों पर काफी संख्या में बड़े डीजे और वूफर लगाने से बिजली के तार, खम्भे ,और अन्य सरकारी संपत्ति क्षतिग्रस्त हो गई। कई जगह बिजली आपूíत और वाई फाई बाधित हुई और सड़क जाम होने से यातायात घंटों बाधित रहा।