Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूपी के अयोध्या में पांचवीं की छात्र से अश्लील हरकत करने का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

September 30, 2023

यूपी के अयोध्या में पांचवीं की छात्र से अश्लील हरकत करने का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

अयोध्या: उत्तर प्रदेश अयोध्या के रुदौली क्षेत्र के मवई के एक परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर कक्षा पांच की छात्र को स्कूल के कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। छात्र के पिता की तहरीर पर थाना बाबा बाजार पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

क्षेत्रधिकारी सत्येंद्र भूषण ने बताया कि बाबा बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव के व्यक्ति के आरोप लगाया है कि उनकी बच्ची कक्षा पांच में पढ़ती है। प्रधानाध्यापक रिजवान अहमद ने छुट्टी के बाद स्कूल में उसे रोक लिया। आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने छात्र के साथ अश्लील हरकत की। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी रिजवान अहमद के विरुद्ध केस दर्ज कर आरोपी प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं, बीएसए ने आरोपी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर तत्काल समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। यदि आरोपी दोषी पाया गया तो उसे फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा सजा दिलाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें