Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन की विनिर्माण गतिविधियों में 6 माह में पहली बार देखने को मिली वृद्धि

October 1, 2023

चीन की विनिर्माण गतिविधियों में 6 माह में पहली बार देखने को मिली वृद्धि

 

बीजिंग: चीन की विनिर्माण गतिविधियों में 6 महीने में पहली बार सितंबर में विस्तार दर्ज किया गया। एक आधिकारिक सर्वेक्षण में शनिवार को यह जानकारी दी गई। इससे संकेत मिलता है कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में महामारी के बाद धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। चीन के सांख्यिकी ब्यूरो और एक उद्योग समूह द्वारा किए सर्वेक्षण के मुताबिक मासिक क्रय प्रबंधक सूचकांक इस महीने बढ़कर 50.2 अंक हो गया, जो अगस्त में 49.7 अंक था।

इस सूचकांक में 50 से अधिक अंक का अर्थ है कि गतिविधियों में विस्तार हो रहा है, जबकि इससे कम अंक संकुचन को दर्शाता है। राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो और चाइना फैडरेशन ऑफ लॉजिस्टिक्स एंड परचेजिंग ने कहा कि उत्पादन, नए ऑर्डर और रोजगार सभी सितंबर में बढ़े हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें