Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

2021-22 के नतीजों पर चर्चा के लिए अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में होगी Byju की बोर्ड बैठक 

October 1, 2023

2021-22 के नतीजों पर चर्चा के लिए अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में होगी Byju की बोर्ड बैठक 
नई दिल्ली: शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू वित्त वर्ष 2021-22 के वित्तीय परिणामों को मंजूरी देने और अपनाने के लिए अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में निदेशक मंडल की बैठक बुलाएगी। कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी। कंपनी के नतीजों को अंतिम रूप देने में काफी देरी होने के बाद अब निदेशक मंडल के साथ इस पर चर्चा की जाएगी।
कंपनी ने एक बयान में कहा, ह्लंिथक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड (बायजू ब्रांड की संचालक) ने शनिवार को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए खातों को मंजूरी देने और अपनाने के लिए अक्टूबर 2023 के दूसरे सप्ताह में निदेशक मंडल की बैठक बुलाने के लिए अधिसूचना जारी की है।
निदेशक मंडल, सलाहकार परिषद और कुछ आमंत्रित सदस्यों के साथ ऑडिट किए गए खातों को औपचारिक रूप से अपनाने के लिए बैठक की जाएगी।ह्व डेलॉयट ने वित्तीय विवरण जमा करने में देरी का हवाला देते हुए जून में कंपनी के ऑडिटर पद से इस्तीफा दे दिया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें