Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रधानमंत्री ने तेलंगाना में 13,500 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण किया

October 1, 2023

प्रधानमंत्री ने तेलंगाना में 13,500 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण किया

हैदराबादः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तेलंगाना में 13,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया और कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं की आधारशिला भी रखी। महबूबनगर जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने नागपुर-विजयवाड़ा आर्थिक गलियारे से संबंधित महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखी, भारतमाला परियोजना के तहत विकसित हैदराबाद-विशाखापत्तनम गलियारे से संबंधित सड़क परियोजना का लोकार्पण किया, प्रमुख तेल और गैस पाइपलाइन परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित की और साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हैदराबाद (काचीगुडा)-रायचूर ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें