Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

रूस में तिब्बती सांस्कृतिक सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन

October 1, 2023

रूस में तिब्बती सांस्कृतिक सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन

तिब्बती सांस्कृतिक सप्ताह कार्यक्रम हाल में रूस की राजधानी मास्को में समाप्त हुआ। तिब्बत के विशेष गैरभौतिक सांस्कृतिक विरासत, गायन और नृत्य ने स्थानीय दर्शकों को गहरी छाप छोड़ी।
वर्तमान कार्यक्रम में तिब्बत की थांगका कला, गैरभौतिक सांस्कृतिक विरासत के उत्पाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम दिखाए गए। इससे चीन के तिब्बत पर रूसी लोगों की जानकारी बढ़ी और चीन व रूस के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान में सक्रिय भूमिका निभाई गई।
मास्को स्टेट के उप प्रमुख फिलिमोनोव ने कहा कि मास्को चीन के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर ध्यान देता है। तिब्बती सांस्कृतिक सप्ताह कार्यक्रम दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण इवेंट है।
कार्यक्रम में थांगका कला के उत्तराधिकारी पमा तावा ने थांगका का चित्र बनाने का तरीका दिखाया। उन्होंने कहा कि रूसी लोग तिब्बती संस्कृति में बड़ी रुचि रखते हैं। उनकी तिब्बत की परंपरागत संस्कृति जानने की इच्छा है।
रूस स्थित चीनी मिनिस्टर काउंसलर फंग लीथाओ ने कहा कि कार्यक्रम के जरिए और अधिक रूसी लोगों को चीनी संस्कृति की विविधता और तिब्बत के विकास में हासिल उपलब्धियों की जानकारी मिली।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें