Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

चाइना मीडिया ग्रुप का सीरिया के राष्ट्रपति के साथ साक्षात्कार.

October 1, 2023

चाइना मीडिया ग्रुप का सीरिया के राष्ट्रपति के साथ साक्षात्कार.

सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद ने 21 से 26 सितंबर तक चीन की यात्रा की और हांगचो एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। पेइचिंग में उन्होंने चाइना मीडिया ग्रुप को इंटरव्यू दिया।
बशर अल असद ने कहा कि पिछले सालों में चीन ने बहुत बड़ा विकास किया। चीनी लोग अपने देश को प्यार करते हैं और गर्व महसूस करते हैं। देश, समाज, रीति-रिवाज और परंपराओं से चीनी लोगों की पहचान नहीं बदली है। यह देश के विकास में सबसे बड़ी सफलता है।
बशर अल असद ने आगे कहा कि चीन दुनिया का बड़ा देश है और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बहुत अहम भूमिका निभाता है। चीन प्रभुत्वावाद को छोड़कर नए प्रकार के अंतर्राष्ट्रीय संबंधों का विकास करता है। चाहे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में हो, या अन्य अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर, चीन राजनीतिक रूप से सीरिया के साथ खड़ा है। चीन का संबंधित रुख बहुत स्पष्ट है। वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में दोनों देशों को और व्यापक संपर्क कायम रखना चाहिए। चीन ने सीरिया को मानवीय सहायता दी और सीरियाई लोगों की पीड़ा दूर करने में मदद की। सीरिया चीन के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना चाहता है।
उन्होंने यह भी कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत बेल्ट एंड रोड पहल और विश्व विकास पहल, विश्व सुरक्षा पहल व विश्व सभ्यता पहल एक दूसरे के पूरक हैं। विकास सुरक्षा से अलग नहीं हो सकता। विकास और सुरक्षा होने पर ही देशों के बीच संबंध कायम रहेंगे। बेल्ट एंड रोड पहल न सिर्फ चीन की, बल्कि विश्व की भी है। इस पहल का कार्यान्वयन अब हो रहा है। इसमें अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के सहयोग की जरूरत है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें