Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘M&M’ की कुल बिक्री सितंबर माह में 17% बढक़र 75,604 इकाई पर पहुंची

October 1, 2023

‘M&M’ की कुल बिक्री सितंबर माह में 17% बढक़र 75,604 इकाई पर पहुंची

 

नई दिल्ली: महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) लिमिटेड की सितंबर में कुल वाहन बिक्री सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढक़र 75,604 इकाई रही। कंपनी ने रविवार को यह जानकारी दी। एमएंडएम ने बयान में कहा कि यात्री वाहन बिक्री सितंबर, 2023 में 20 प्रतिशत बढक़र 41,267 इकाई रही, जो पिछले साल सितंबर में 34,508 इकाई थी।

एमएंडएम की पिछले महीने कारों और वैन की बिक्री शून्य थी, हालांकि, सितंबर, 2022 में उसने इस श्रेणी में 246 वाहन बेचे थे। एमएंडएम के वाहन खंड के अध्यक्ष विजय नाकरा ने कहा, जहां हमारे प्रमुख एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) ब्रांड की मांग मजबूत बनी हुई है।

वहीं हम त्योहारी सीजन की मजबूत मांग को पूरा करने के लिए सेमीकंडक्टर और चुनिंदा कलपुर्जों की उपलब्धता पर नजर रख रहे हैं। एमएंडएम ने कहा कि उसका कुल निर्यात पिछले महीने पांच प्रतिशत घटकर 2,419 इकाई रह गया, जो सितंबर 2022 में 2,538 इकाई था।

बड़ी खबरें पढ़ेंः NMC का खुलासा, ज्यादातर मेडिकल कॉलेजों में घोस्ट फैकल्टी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें