Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

नूह जिले में नशे की रोकथाम के प्रति की गई पंचायत, गांव के लोगों ने लिया हिस्सा

October 2, 2023

नूह जिले में नशे की रोकथाम के प्रति की गई पंचायत, गांव के लोगों ने लिया हिस्सा

 

नूह:हरियाणा के नूह जिले में नशा चरम पर है नशे को लेकर अब मेवात ने उड़ता पंजाब को भी पीछे छोड़ दिया है। नाबालिक से लेकर नो जवान व बुजुर्ग 70% लोग नशे में सनलिप्त हैं। नशे की रोकथाम के लिए प्रशासन की ओर से कड़े प्रबंध नहीं किए जाने के चलते अब मेवात के समाजिक लोग खुद ही सामने आने लगे हैं और मेवात से नशे को खत्म करने के लिए टीम बनाने लगे हैं।

इसी बीच गुलालता गांव के रहने वाले जफर पहलवान ने एक टीम बनाई है और मेवात से नशा को खत्म करने के लिए जगह-जगह पर पंचायत कर नशे को छोड़ने की लोगों से अपील की जाती है। आज रायपुर गांव में जफर पहलवान की अध्यक्षता में एक पंचायत का आयोजन किया गया।

पंचायत में गांव व आसपास के गांव के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जफर पहलवान ने कहा की मेवात को नशा बर्बाद कर रहा है। नशे के कारण जाने कितनी बहने आत्म हत्या कर चुकी हैं और ना जानें कितनी बहन अपनी माई के रुकी हुई हैं।

नशा दीमक की तरह है जो नशा करने वाला ही नहीं बल्कि पूरे परिवार की खुशियां उजाड़ देता है। पंचायत में नृणिय लिया गया की अगर गांव में कोई भी व्यक्ति नशा बेचता है या नशा करता है उसकी के लिए दो दिन का समय है वो नशे के कारोबार को छोड़ दे वर्ना उसके खिलाफ पुलिस करवाई कराई जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें