Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुल्लू पुलिस ने 99 ग्राम अफीम सहित 2 युवक किए गिरफ्तार

October 2, 2023

कुल्लू पुलिस ने 99 ग्राम अफीम सहित 2 युवक किए गिरफ्तार

कुल्लू (सृष्टि) : जिला कुल्लू में पुलिस की टीम नशा तस्करों पर नकेल कसे हुए है। पुलिस थाना बंजार में भी एक मामला समाने आया है। पुलिस बंजार की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी से नशीला पदार्थ बरामद किया है। चेकिंग के दौरान पुलिस को गाड़ी में बैठे 2 व्यक्तियों के पास से 99 ग्राम अफीम मिली। दोनों व्यक्तियों की पहचान वेली राम (32 वर्ष), दलीप कुमार (33 वर्ष) के रूप में हुई है। इन दोनों व्यक्तियों को पुलिस टीम द्वारा मौके पर गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें